पंच मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा
श्रीप्रतापधर्म प्रचारणी सभा रामलीला दशहरा कमेटी की ओर से सूर्यवंशी झंडे की रस्म अदा हुई। पंच मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा पंच मंदिर से चल कर शालीमार बाग रोड, जलौखाना चौक, सदर बाजार, शहीद भगत सिंह चौक, सत्य नारायण बाजार, बस स्टैंड से होती हुई देवी तलाब मैदान में पहुंची। वहां पावरकॉम के एसई संदीप कुमार सूद ने की। इस अवसर पर कृष्ण लाल सर्राफ, कुलवंत भंडारी, सतपाल मेहरा, पवन धीर, मनोज भसीन, सुभाष मकरंदी, नरेश पंडित, विनोद कालिया, विशंबर दास, राजेश सूरी मौजूद थे।
श्री प्रताप धर्म प्रचारणी सभा रामलीला दशहरा कमेटी की ओर से सूर्यवंशी झंडे की रस्म अदा करने दौरान िनकाली गई शोभा यात्रा का दृश्य। दशहरा कमेटी की ओर से सूर्यवंशी झंडे की रस्म अदा करने दौरान िनकाली गई शोभा यात्रा में शामिल सदस्य।