संगत को गुरु चरणों से जोड़ा
धर्मप्रचार कमेटी गुरुद्वारा श्री गुरु का बाग की ओर से जगत गुरु नानक देव जी का ज्योति जोत दिवस गुरुद्वारा श्री गुरु का बाग में करवाया गया। संत बाबा जगजीत सिंह हरखोवाल वालों ने अध्यक्षता की। पहले श्री अखंड पाठ साहिब जी का भोग डाला गया। इसके बाद हजूरी रागी जत्थे ने संगत को मनोहर कीर्तन से गुरु चरणों से जोड़ा। गुरुद्वारा श्री गुरु का बाग के हैड ग्रंथी हरजिंदर सिंह चंडीगढ़ वालों ने कहा कि गुरु का सिमरन करने से आदमी का जीवन नर्क से स्वर्ग बन सकता है।
सुखमणि साहिब सेवा सोसायटी की बीबियों ने श्री सुखमणि साहिब जी के पाठों के भोग डाले। रसभिन्ना कीर्तन संगत को निहाल किया। संगत और महापुरुषों का धर्म प्रचार कमेटी के अध्यक्ष बलवंत सिंह ने धन्यवाद किया। इस अवसर पर शिंगारा सिंह, रघबीर सिंह, हरभजन सिंह, दर्शन सिंह, दया सिंह, नानक सिंह, महिंदर सिंह, अमरजीत सिंह, मनजीत सिंह, जीत सिंह, प्रीतम सिंह, जगजीत सिंह, जसवंत सिंह, सुरिंदर सिंह, गुरदेव सिंह, कर्म सिंह आदि मौजूद थे।