- Hindi News
- भगत सिंह स्पोटर्स क्लब ने जीता 71 हजार का इनाम
भगत सिंह स्पोटर्स क्लब ने जीता 71 हजार का इनाम
कपूरथला | नौजवानोंको स्पोटर्स में बुलंदियों पर ले जाने के लिए सरकार प्रय| कर रही है। यह शब्द पूर्व वित्तमंत्री डॉ उपिंदरजीत कौर ने पंजाब स्पोटर्स क्लब की ओर से करवाए जा रहे खेल टूर्नामेंट के दौरान कहे। इससे पहले उन्होंने अकाल स्टेडियम खालू में बने नए जिम का उद्घाटन किया। 4 क्लबों के कबड्डी मुकाबले दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बने। 71 हजार का पहला इनाम शहीद भगत सिंह स्पोटर्स क्लब ने जीता, जबकि बाबा जोरावर सिंह फतेह सिंह क्लब घुग्शोर की टीम दूसरे नंबर पर रही। इस तरह कबड्डी 55 किलो भार वर्ग में पहला स्थान खालू गांव और दूसरा स्थान ढुडीयांवाल की टीम ने प्राप्त किया। टूर्नामेंट में वित्तीय मदद करने वालों को सम्मानित भी किया गया। सफल बनाने के लिए शेरे पंजाब स्पोटर्स क्लब खालू, ग्राम पंचायत खालू और इलाके की संगत ने बड़ा सहयोग दिया। नछत्तर सिंह, परमजीत सिंह, राम लुभाया, जगीर सिंह, जोध सिंह, हरजिंदर सिंह, सुरिंदर सिंह, सज्जन सिंह चीमा आदि मौजूद रहे।