- Hindi News
- शहीद भगत सिंह की कुबार्निया कभी बुलाई नहीं जा सकती : मक्कड़
शहीद भगत सिंह की कुबार्निया कभी बुलाई नहीं जा सकती : मक्कड़
कपूरथला|शहीद भगतसिंह के जन्म दिवस के संबंध में शहीद भगत सिंह चौक में समागम किया गया। जिला योजना कमेटी के चेयरमैन सर्बजीत सिंह मक्कड़ ने शहीद भगत सिंह के प्रतिमा पर फूल मालाएं पहना कर शहीद के दर्शाए मार्ग पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमारी शहीद भगत सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि हम उनके दर्शाए मार्ग पर चलते हुए उनके अधूरे सपनों को पूरा करे और एक महान प्रदेश बनाए। इस अवसर पर नगर परिषद के पूर्व प्रधान परमजीत सिंह, रणजीत सिंह खोजेवाल उप चेयरमैन ब्लाक समिति, इंद्रजीत सिंह जुगनू, अमरजीत सिंह ढपई यूथ नेता कुलवंत सिंह जोसन ने भगत सिंह की विचारधारा को अपनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर अन्य के अलावा रजिन्द्र सिंह धंजल, बलबीर सिंह, मंनिन्द्र सिंह वालिया, राज कुमार, अनिल कुमार, राकेश कुमार, सुरेश कुमार, गोरव कुमार, सतीश कुमार, हरजीत सिंह आदि उपस्थित थे।
शहीद की प्रतिमा पर फूल मलाएं पहना कर श्रद्धांजलि अिर्पत करते हुए सर्बजीत सिंह मक्कड़