- Hindi News
- माता वैष्णो देवी मंदिर मांगेवाल में जागरण करवाया
माता वैष्णो देवी मंदिर मांगेवाल में जागरण करवाया
कपूरथला | गांवमांगेवाल में मंदिर प्रबंधक कमेटी की ओर से 17वां वार्षिक जागरण माता वैष्णो देवी मंदिर में मनाया गया। इस मौके पर मां की अर्चना की गई। इसके बाद लखविंदर सिंह गिल इब्राहिमवाल वालों ने महामाई का गुणगान कर संगत को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर माता जी की सुंदर झाकियां भी निकाली गई। मंदिर प्रबंधक कमेटी मुख्य सेवादार नंद लाल और कृष्ण लाल सुखीजा द्वारा इलाके के प्रमुख शख्सियतों को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
जागरण में प्रबंधक कमेटी मुख्य सेवादार नंद लाल और कृष्ण लाल सुखीजा द्वारा इलाके के प्रमुख शख्सीयतो को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए।