गांव पड्डे बेट में धार्मिक समागम आयोजित
कपूरथला | गांवपड्डे बेट में गुरुद्वारा साहिब दित्ता जी में सेवादार बाबा कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में बड़े श्रद्धापूर्वक साथ अमावस का दिवस मनाया गया। भाई हरजीत सिंह के कीर्तनी जत्थे ने रस भिन्न कीर्तन कर संगतो को निहाल किया। इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब के मुख्य प्र्रबंधक सूबेदार गुरमीत सिंह भण्डाल ने संगतो को निहाल करते हुए कहा कि आज की नौजवान पीढी धर्म और बेमुख होकर नशो में बुरी तरह ग्रस्त होगए है। जो कि चिंताजनक बात है उन्होंने नौजावानो को अपील की कि नशो को त्याग कर गुरु के साथ जुडने कर अपना जीवन सफल बनाए। इस अवसरपर बाबा साहिब दित्ता जी के जीवन और विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर स्वामी धर्म विवेक महाराज जालंधर वालो ने अपने प्रवचनो से संगतो को गुरु के साथ जोड कर निहाल किया। इस अवसर पर मुख्य सेवादार कुलदीप सिंह, प्रबंधक सूबेदार गुरमीत सिंह, आदि को सम्मानित किया गया।