पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुआएं नहीं आई काम, आठ साल के कैंसर पेशेंट मुनीष की मौत

दुआएं नहीं आई काम, आठ साल के कैंसर पेशेंट मुनीष की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथलाकेमोहल्ला संतपुरा के रहने वाले 8 साल के मुनीष की बुधवार रात 12 बजकर 20 मिनट पर मौत हो गई। वह कैंसर का पेशेंट था। कपूरथला के सिविल अस्पताल के इमरजैंसी वार्ड में एडमिट था। मृतक के पिता सुरिंदर कुमार ने बताया कि वह एसएसके कंपनी में काम करते हंै और उन्हें हर महीने सिर्फ 6 हजार रुपए सेलरी मिलती है। उन्होंने बताया कि मुनीष का डीएमसी में इलाज चल रहा था। उनकी सेलरी कम है पर इतना मंहगा था कि उन्हें स्कूल में पढ़ रही दोनों बेटियों को स्कूल से हटवाना पड़ा। उनकी आर्थिक हालत देख बड़ी बेटी को एसएसके कंपनी ने नौकरी दे दी। सुरिंदर कुमार ने बताया कि कैंसर रिलीफ फंड से उन्हें डेढ़ लाख रुपए मिले थे, जो डीएमसी में इलाज के दौरान खर्च हाे गए। हयूमन ट्रस्ट क्लब कपूरथला ने मुनीष की सलामती की कामना करते हुए वीरवार को कैंडल मार्च निकाला था और एसएसपी धन्नप्रीत कौर के माध्यम से मुनीष के पिता को फाइनेंशियल हेल्प भी दी थी। लेिकन अभी एक िदन ही बीता था कि मुनीश की वीरवार देर रात मौत हो गई।