पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो गायों की मौत पर लोगों का धरना सुल्तानपुर लोधी का एसएचओ सस्पेंड

दो गायों की मौत पर लोगों का धरना सुल्तानपुर लोधी का एसएचओ सस्पेंड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीटू पर केस होने से खफा लोगों ने बंद रखा सुल्तानपुर लोधी

मोबाइलगऊशालासे कपूरथला के पशु सिविल अस्पताल में ले जा रहे पशुओं पर वीरवार रात 9 बजे के करीब बूचड़ों ने धावा कर दिया। उन्होंने इन पशुओं में से 26 भैंसे (झोटे) और 13 गाएं छीन लीं। छीनाझपटी में दो गायों की मौत हो गई। इसके बाद लोगांे ने शहर में मुजाहरा कर दिया। मामले काे लेकर थाना सुल्तानपुर लोधी के थाना प्रभारी सनबीर सिंह बराड़ को सस्पेंड कर दिया गया है।

निहंग सिंह तरनादल बाबा बकाला के सेवादार राम सिंह और जोगिंदर सिंह ने बताया कि मामला 5 नवंबर को बूचड़ों से हुए झगड़े से जुड़ा है। श्री गुरु नानक देव जी के गुरुपर्व पर लगने वाले मेले के लिए 5 नवंबर को वह मोबाइल वैन में गाएं लेकर सुल्तानपुर आए थे। बूचडो से भरे दो कैंटर वहां से गुजर रहे थे। एक कैंटर ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी थी। इस कारण उनकी एक गाय जख्मी हो गई।

बूचड़ों को घेर लिया तथा दो कैंटरो में जबरदस्ती ठूसे हुए 26 भैंसे(झोटों) को आजाद करवाकर लोगों ने उनके हवाले कर दिया। वीरवार रात वह उन्हीं भैंसों (झोटों) और अपनी मोबाइल गऊशाला लेकर वीरवार रात 9-10बजे के करीब जब पशू सिविल अस्पताल कपूरथला पहुंचे। अंदर पहुंचे तो बूचड़ों ने उनकी वैन पर धावा कर दिया। पुलिस भी उनके साथ थी। बूचड़ों ने समाज सेवी संस्थाओं और लोगों की मदद से उनके हवाले किए गए 26 भैंसे उनकी 13 गाएं 5 टैंपुओं में जबरदस्ती भर ली। इस दौरान भागदौड़ में टैपूओं के आने से एक गर्भवती गाय सहित दो गायों की मौत हो गई। गऊओं के मरने तथा निहंग सिंहों पर हमलेको लेकर बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष नरेश पंडित विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष राकेश चोपड़ा के नेतृत्व में कपूरथला-सुल्तानपुर लोधी रोड पर जाम लगाया। पुलिस अधिकारियों ने दो गऊओं की मौत के कारणों की जांच के लिए दोनो का पोस्टमार्टम करवाने का वादा किया। तब निहंग बाबा तरना दल के निहंगों और बजरंग दल के सदस्यों ने धरना- प्रदर्शन वापस लिया।

सुल्तानपुर लोधी | भाजपा के जिला सचिव और मार्किट कमेटी सुल्तानपुर लोधी के सदस्य राकेश कुमार नीटू पर केस दर्ज केस करने से नाराज विभिन्न संगठनों ने सुल्तानपुर लोधी बंद रखा। दुकानदारों ने दुकानें बंद रखीं। मार्च भी निकाला गया। डीएसपी दविंदर सिंह और एसएचओ सनबीर सिंह बराड ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि नीटू का नाम किसी भी केस में दर्ज