पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला कांग्रेस पंजाब की नई कार्यकारिणी जनवरी तक : किट्टू

महिला कांग्रेस पंजाब की नई कार्यकारिणी जनवरी तक : किट्टू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
- कहा, एक-दो नेत्रियां विरोध कर रही हैं, यह मामला घर का है इसलिए घर में ही सुलझा लिया जाएगा

भास्कर न्यूज . फगवाड़ा

महिलाकांग्रेस पंजाब की नई कार्यकारिणी जिलाध्यक्षों का चयन जनवरी तक कर लिया जाएगा तथा सूची बनाकर अनुमति के लिए हाईकमान को भेजी जाएगी। यह बात महिला कांग्रेस पंजाब की प्रधान किट्टू ग्रेवाल ने शुक्रवार को बातचीत के दौरान कही। वह महिला कांग्रेस नेत्री मनदीप कौर हरदासपुर से भेंटवार्ता के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। इस दौरान जिला कपूरथला देहाती की पूर्व प्रधान मनदीप कौर हरदासपुर ने किट्टू ग्रेवाल को बुके देकर उनका स्वागत किया।

33फीसदी टिकट महिलाओं को : निकायचुनावों पर किट्टू ग्रेवाल ने कहा कि इन चुनावों में 33 फीसदी महिलाओं को टिकट मिले इस बात को पूरी तरह से सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के महिलाओं को अधिकार देने के सपने को साकार किया जा सके। महिला कांग्रेस के कुछ नेताओं द्वारा किए जा रहे उनके विरोध पर उन्होंने कहा कि एक-दो नेत्रियों के अलावा कोई विरोध नहीं कर रहा। उन्होंने कहा कि ये उनके घर का मामला है और घर में बैठ कर इसे जल्द ही हल कर लिया जाएगा।

जिम्मेदारी सौंपने से पहले होगी सक्रूटनी

ग्रेवालने कहा कि चुनाव के सिलसिले में वह दो दिन के जम्मू दौर पर जा रही हैं तथा लौटकर सोमवार से वह महिला कांग्रेस की पंजाब की प्रभारी नीता डीसूजा के साथ पंजाब के सभी जिलों का दौरा कर कार्यकर्ताओं से मिलेंगी। कहा कि महिला कांग्रेसी नेत्रियों द्वारा विगत में किए गए काम की समीक्षा के बाद ही उन्हें संगठन में जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसके लिए बाकायदा सक्रूटनी की जाएगी। कहा कि पार्टी में मेहनती वर्करों की कद्र है और उनकी नई बनने वाली टीम में इस बात का खास ध्यान रखा जाएगा।

फोटो: महिला कांग्रेस पंजाब की प्रधान किट्टू गरेवाल से मुलाकात के दौरान उनका स्वागत करते हुए मनदीप कौर हरदासपुर।