पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया

नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेहरूयुवा केंद्र कपूरथला के जिला कोआर्डीनेटर अमरजीत सिंह पुरेवाल ने ब्लॉक फगवाड़ा के गांवों चक्क प्रेमा और गुलाबगढ़ में श्री गुरु रविदास नौजवान सभा के सहयोग से सांझ कला मंच की नाटक मंडली का नुक्कड़ नाटक कर कन्या भ्रूणहत्या के खिलाफ जागरूक किया।

केंद्र के ब्लॉक इंचार्ज जनक नंदन कुमार तथा प्रीति के अलावा मुख्य अध्यापिका शशि कुमारी सरकारी प्राइमरी स्कूल चक्क प्रेमा, मुख्य अध्यापिका परमजीत कौर सरकारी प्राइमरी स्कूल गुलाबगढ़ बलबीर कौर सरपंच, डोगर मल पंच, सुदेश कुमारी आंगनबाड़ी वर्कर, कुलदीप सिंह तथा सभा के प्रधान मनजीत कुमार महासचिव मंगत राम आदि ने कहा कि कन्या भ्रूणहत्या जैसी कुरीति को खत्म करने के लिए पूरे समाज को एकजुट होना होगा। उन्होंने नेहरू युवा केंद्र सहित समूह सहयोगी संगठनों के इस प्रयास का स्वागत किया। इस अवसर पर स्कूली छात्र तथा भारी संख्या में गणमान्य उपस्थित थे।