पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक खड़ी करने पर दो ग्रुपों में झगड़ा, 7 जख्मी

बाइक खड़ी करने पर दो ग्रुपों में झगड़ा, 7 जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ढिलवांकेगांव वनेवाल में बाइक पार्क करने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़ा मारपीट में बदल गया। मामले में गर्भवती महिला सहित 7 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

हमले में जख्मी सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती 27 वर्षीय जसविंदर सिंह ने बताया कि उसका बड़ा भाई एनआरआई 30 वर्षीय सुखविंदर सिंह शनिवार शाम पशुओं का चारा बैलगाड़ी में लोड कर हवेली की ओर रहा था। इसी कारण 58 वर्षीय जीत सिंह और उसके बेटी 23 वर्षीय कुलदीप सिंह उर्फ लाडी ने अकारण ही आगे बाइक खड़ी कर दी। जब उसने बाइक हटाने को कहा तो बाप-बेटा गाली गलोज पर उतर आए। तब किसी तरह मामला निपट गया।

रविवार सुबह 10 बजे के करीब जीत सिंह और उसका बेटा 10-15 लोगों के साथ घर में घुस आया और उसने उसके भाई पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान बीच बचाव के लिए आए उसके पिता 60 वर्षीय शिंगारा सिंह, 55 वर्षीय माता महिंद्र कौर, उसकी भाभी राजविंदर कौर पर भी हमला किया गया। 6 महीने की गर्भवती उसकी प|ी रमनजीत कौर भी इस दौरान जख्मी हो गई। सभी जख्मियों को कपूरथला के सिविल अस्पताल लाया गया। डयूटी डाक्टर परमिंदर सिंह ने सभी को प्राथमिक इलाज किया, परंतु गंभीर रूप से शिंगारा सिंह सुखविंदर सिंह की दशा गंभीर बताई तथा जालंधर रैफर कर दिया।

जीत सिंह

दूसरे पक्ष ने भी लगाया मारपीट करने का आरोप

दूसरीतरफ सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती जीत सिंह के भतीजे सुक्खा ने बताया कि उसका चाचा उसका बेटा कुलदीप सिंह उर्फ लाडी शनिवार मंड दरिया के किनारे स्थित जमीन में चक्कर लगाने जा रहे थे तो रास्ते में खड़े शिंगारा सिंह उसके बेटे सुखविंदर सिंह आदि ने उन्हें पुरानी रंजिश के चलते रोक लिया, गाली गलौज कर धमकियां दी और भाग गए। रविवार सुबह 10 बजे पूरा परिवार 10-15 लोगों के साथ उनके घर के आगे उन्हें ललकारने लगा और उन दोनों पिता-बेटे पर हमला कर उन्हें गंभीर रुप से जख्मी कर दिया। दोनों इमरजेंसी वार्ड में भर्ती है।

महिंदर कौर

राजविंदर कौर

जसविंदर िसंह

कुलदीप िसंह लाडी