- Hindi News
- सैनिक भलाई सेवाओं की पेंशन लेने के लिए आईडी करवाएं जमा
सैनिक भलाई सेवाओं की पेंशन लेने के लिए आईडी करवाएं जमा
हैडक्वार्टरसीजीडीए कार्यालय के आदेश अनुसार आधार बेस्ड जीवन प्रमाण डिजीटल लाईफ सार्टीफिकेट कैंप 11 दिसंबर से 17 दिसंबर 2014 तक डीपीडीओ कार्यालय नजदीक स्टेशन मुख्यालय कपूरथला में आयोजित की जा रही है। इस संबंधी जानकारी जिला सुरक्षा सेवाए भलाई अधिकारी कर्नल अमरबीर सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि अपना डिजीटल लाईफ सार्टीफिकेट जमा करवाने और अपनी रजिस्ट्रेशन के लिए अपने साथ आधार कार्ड, पैनशन कापी, बैंक कापी और मोबाईल फोन अपने साथ लेकर रिपोर्ट करें।
255ग्राम नशीला पाऊडर बरामद
कपूरथला|सीआईएस्टाफपुुिलस ने गांव सिधवां दोना के पास नाकाबंदी के दौरान दो बाइक सवार युवकों से 255 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद किया गया। दोनों पर थाना सदर में आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपियों ने अपने नाम सुक्खा सिंह और बग्गा सिंह निवासी गांव लाटियांवाल थाना सुल्तानपुर लोधी बताए।