खुली भर्ती रैली 29 जनवरी से
कपूरथला|फौज द्वाराखुली भर्ती रैली 29 जनवरी से 7 फरवरी तक कपूरथला में आयोजित की जा रही है। जिसमें कपूरथला , शहीद भगत सिंह नगर, जालंधर और होशियारपुर के उम्मीदवारों में भर्ती की जाएगी। जानकारी जिला सुरक्षा सेवाएं भलाई अधिकारी कर्नल अमरबीर सिंह चाहल ने दी। उन्होंने कहा कि नौजवानों को फौज में भर्ती होने के योग्य बनाने के लिए जिला सुरक्षा सेवाएं भलाई कार्यालय कपूरथला में प्री-रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग कोर्स चलाया जाना है।