डेंगू से बचाव के लिए स्प्रे करवाई
फगवाड़ा | मच्छरोंमक्खियों से बचाव के लिए मोहल्ला गुरु नानकपुरा, टिब्बी, शहीद उधम सिंह नगर, भगतपुरा में स्प्रे किया गया। हेल्थ इंस्पेक्टर बलिहार चंद ने कहा कि सिविल सर्जन कपूरथला एमएमओ डा.मनोहर लाल के निर्देश पर लोगों को बीमारियों के बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोग डेंगू बुखार से बचाव के लिए अपने इर्द गिर्द पानी इक्टठा ना होने दें, खड़े पानी पर काला जला हुआ पानी डालें, पीने वाले पानी की टैंकियों के ढक्कन को अच्छी तरह से बंद रखें।