चलती बस से गिरा युवक जख्मी हुआ
चलती बस से गिरा युवक जख्मी हुआ
भास्करन्यूज. जालंधर
कपूरथलारोडपर बस के दरवाजे पर खड़ा युवक धक्का लगने से चलती बस से नीचे गिर गया। उसके सिर पर गंभीर चोट लगी है। कपूरथला के लखन गांव का रहने वाला पंजाब सिंह दिहाड़ीदार है। सुबह रिश्तेदारों के घर मकाना गई, मां को लेने के लिए पंजाब रोडवेज की बस में जा रहा था। बस में भीड़ ज्यादा होने के कारण वह दरवाजे पर खड़ा था। चलती बस में अचानक किसी का धक्का लगने से पंजाब चलती बस ने नीचे गिरकर जख्मी हो गया। सिविल अस्पताल में उसे वेंटीलेटर पर रखा गया है।