भारतीय किसान यूनियन की बैठक आयोजित
कपूरथला | भारतीयकिसान यूनियन की बैठक जिला अध्यक्ष जसवीर सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिला अध्यक्ष जसवीर सिंह ने कहा कि एफसीआई जो केंद्र सरकार की एजेंसी है को केंद्र सरकार तोड़ने की योजना बना रही है। जो कि किसानों के लिए बहुत मारु है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि पंजाब सरकार दखल देकर एफसीआई को तोड़ने से रोकने के लिए मोदी सरकार पर जोर डाले। उन्होंने कहा कि जब से मोदी सरकार बनी है पहले मंडियों में धान की बिक्री के लिए किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा ओर सस्ते रेट पर किसानों को अपनी फसल बेचनी पड़ी। किसानों को प्रति क्विंटल 300 से 400 रुपए कम रेट मिला ओर अब यूरिया खाद के लिए किसानों को बहुत परेशानी हो रही है। इस मौके पर सीनियर उपाध्यक्ष दलबीर सिंह, कर्म सिंह, फकीर सिंह, सुरजीत सिंह, विजय कुमार, अवतार सिंह, दविंदर सिंह, जीत सिंह, बलविंदर सिंह, गुरचरन सिंह, इकबाल सिंह उपस्थित थे।