- Hindi News
- कर्मचारी रेगुलर की मांग को लेकर की संघर्ष तेज करने की घोषणा
कर्मचारी रेगुलर की मांग को लेकर की संघर्ष तेज करने की घोषणा
गत10वर्षों से अपनी सेवाओं को रेगुलर करवाने की मांग को लेकर सर्व शिक्षा अभियान/रमसा कार्यालय कर्मचारी यूनियन की ओर से अपनी सेवाओं को रेगुलर करवाने और लटकती रही मांगों को लागू करवाने के लिए सरकार के खिलाफ संघर्ष को तेज करने की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश प्रैस सचिव दीपक कुमार रजिन्द्र सिंह ने बैठक को संबोिधत करते हुए कहा कि समय समय पर जत्थेबंदी की ओर से शिक्षा मंत्री पंजाब डा दलजीत सिंह चीमा मुख्यमंत्री प्रदेश सचिव एसके संधु के साथ बैठक मीटिंग में उनकी ओर से कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा करने के लिए वित विभाग शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए। परंतु लंबे समय बीत जाने पर भी उच्च अधिकारियों की ओर से कर्मचारियों की मांगो को अंदेखा किया जा रहा है मुख्यमंत्री पंजाब की मंजूरी के 1 वर्ष बीत जाने के बावजूद फीजियोथैरपिस्ट कार्ड के पे स्केल की फाईल कार्यालय के चक्कर ही काट रही है। उन्होंने कहा कि अपनी सेवाओं को रेगुलर करवाने पैडिंग मांगों को अमली रुप दिलवाने के लिए कर्मचारियों की ओर से संघर्ष का रास्ता मजबूरी में अपनाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि 14 फरवरी को होशियारपुर में रैली की जाएगी।