- Hindi News
- ‘लूट की भावना जिनमें है वे सरकार का कर रहे हैं िवरोध’
‘लूट की भावना जिनमें है वे सरकार का कर रहे हैं िवरोध’
केंद्रसरकारपूरे मन से देश का विकास कर रही है। वह गांवों का भी आत्मा से विकास चाहती है। धन लूटना उसकी वृत्ति नहीं है।
लूट की भावना जिनमें है, वे सरकार का विरोध कर रहे हैं। यह बात रविवार को मंदिर धर्मसभा परिसर में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल की ज़िला नगर ईकाई के समूह पदाधिकारियों कार्यकर्ताओ की बजरंग दल के ज़िला उपप्रधान संजय शर्मा बोबी के नेतृत्व में आयोजित बैठक के बाद बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्य प्रवक्ता नरेश पंडित ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कही। नरेश पंडित ने कहा कि स्वाभिमान के साथ कैसे रहा जाता है यह बात अब हिन्दुओं को समझ में रही है। केंद्र सरकार ने जो काम कम समय में कर दिखाया है वह सैकड़ों वर्षो में भी नहीं हुआ है। अब स्वाभिमानी भारत का निर्माण होकर रहेगा। नरेश पंडित ने केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट में दिए उसके शपथ पत्र की याद दिलाते हुए कहा है कि उसे अब राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि विहिप अपनी स्थापना की स्वर्ण जयंती पर उत्सव नहीं मनाएगी।
उत्सव तब ही मनेगा जब राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण होगा। बजरंग दल प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 1993 केंद्र की तत्कालीन राव सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में शपथपत्र देकर कहा था कि कोर्ट जिसके पक्ष में भी निर्णय देगा,अधिग्रहीत भूमि उसे उपलब्ध कराई जाएगी। अब केंद्र सरकार को अपने शपथपत्र को संज्ञान में लेकर अधिग्रहीत भूमि राम मंदिर के लिए सुलभ करा देनी चाहिए। नरेश ने कहा कि आर्कियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया के उत्खनन से प्रमाणित हो चुका है कि बाबर ने मंदिर तोड़कर मस्जिद का निर्माण कराया था।
इसी रिपोर्ट को हाईकोर्ट ने भी माना और फैसला सुनाया। नरेश पंडित ने संवाददाताओं को कहा कि भारत में लव जेहाद मंजूर नहीं है। दो हजार साल पहले विश्व में सिर्फ हिन्दू थे,ऐसे में धर्मांतरण सर्वाधिक हिन्दू धर्म से ही है। यदि किसी भी धर्म के लोग पुन: हिन्दू धर्म को अपनाना चाहते हैं तो घर वापसी पर उनका स्वागत है। उन्होंने कहा कि हिन्दू तभी सुरक्षित रहेगा,जब उसकी आबादी बढ़ेगी। बजरंग दल नेता ने कहा कि हाल में ही आए जनसंख्या सर्वेक्षण में हिन्दू समाज की संख्या घट रही है,जबकि मुस्लिमों की संख्या बढ़ रही है,क्योंकि हिन्दू समाज परिवार नियोजन को मानता है। ऐसे ही चलता रहा तो 40 वर्ष में हमारा वर्चस्व खत्म होगा। इसके लिए जरूरी है कि देश में सबके लिए एक कानून बने।दुनिया के किसी देश में दो कानून नहीं है।दो कानून देश को दो हिस्से में बांट रहे हैं।
विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल की ज़िला नगर ईकाई के समूह पदाधिकारियो कार्यकर्ताओ की बैठक को संबोधित करते हुए बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्य प्रवक्ता नरेश पंडित।