पुष्प वर्षा कर प्रभातफेरी का स्वागत
कपूरथला | श्रीमणि महेश सेवा मंडल द्वारा महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में 11 प्रभातफेरियां के आयोजन में पहली प्रभातफेरी श्री राधे श्याम सेवा मंडल के सहयोग द्वारा श्री मणि महेश मंदिर में श्री गणेश वंदना द्वारा आरंभ की गई। पालकी में शिव परिवार को विराजमान आशोक कुमार ने किया। पहली प्रभात फेरी मंदिर से माल रोड सत्यानारायण बाजार, जटपुरा से होती हुई कुलदीप शर्मा ओर प्रदीप शर्मा के निवास स्थान सीनुपर मोहल्ला में पहुंची जहा परिवार के सभी सदस्यो ने फूलों से प्रभात फेरी का स्वागत किया। इस अवसर पर मनमोहन जोशी, प्रदीप शर्मा, सुनील दत्ता, की गई अौर इस अवसर पर मडल के सदस्य नीतु खल्लर, विजय शर्मा, त्रिलोक भोला, जगदत्त मल्होत्रा, मुकेश शर्मा, सतपाल महाजन, सुरेश अग्रवल, गुलशन कालडा, अजय जिंदल, अरुण अग्रवाल, सतपाल महाजन आदि उपस्थित थे।