जीएस सीसे पब्लिक स्कूल में सेमिनार
कपूरथला | सांझकेंद्र डडविंडी द्वारा विद्यार्थियो को ट्रैफिक नियमों भ्रूण हत्या प्रति जागरूक करने के लिए चलाई मुहिम तहत इंचार्ज हुसन लाल भट्टी की अध्यक्षता में जीएस सीनियर सैकेंडरी पब्लिक स्कूल तरखानावाला में सेमिनार करवाया गया। इस सैमिनार मौके इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह मुख्यतौर पर पहुंचे। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि ट्रैफिक नियमो की सही जानकारी एक एक विद्यार्थी के लिए अति जरुरी है। जिस के साथ दुर्घटनाओ को बहुत हद तक कम किया जा सकता है। इस सैमिनार मौके इंस्पैक्टर हुसन लाल भट्टी ने सांझ केंद्र द्वारा राईट टू सर्विस एक्ट तहत दी जाती सेवाओ बारे विद्यार्थियो को भरपूर जानकारी दी। इस सैमिनार को स्कूल के प्रिंसीपल ज्ञान सिंह, एमडी गुरप्रीत सिंह, मोहन सिंह आदि उपस्थित थे।