- Hindi News
- टीचरों की पदोन्नति का मामला जल्द िनपटाए सरकार : अध्यापक दल
टीचरों की पदोन्नति का मामला जल्द िनपटाए सरकार : अध्यापक दल
कपूरथला| सरकारीस्कूलों में अध्यापक के पद पर सेवाएं निभा रहे टीचरों के जत्थेबंदी अध्यापक दल पंजाब की कपूरथला ईकाई के पदाधिकारियों और सदस्यों की अध्यापक मसलों संबंधी एक जिला स्तरीय बैठक की गई।
बैठक की अध्यक्षता यूनियन के जिला अध्यक्ष सुखदयाल सिंह झंड ने करते हुए कहा कि ईटीटी अध्यापकों से मास्टर कैडर की पदोन्नति का मामला काफी समय से शिक्षा विभाग में विचाराधीन है। जिसको सरकार और विभाग द्वारा जल्द हल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दल द्वारा पिछले समय से विदेश जाने जाने की छुटि्टयां थी एसआर रुल्ज घटाने, 30 सितंबर 2011 के बाद एसीपी को को चिार कर लागू करने, कर्मचारियों की कैटागिरियों को कम करने, रमसा ओर एसएसए अध्यापकों को पक्के करने के अलावा जिला परिषद से शिक्षा विभाग में तबदील किए गए टीचरों की रुकी वेतनों को जल्द जारी करने संबंधी पंजाब सरकार को शिष्टमंडल के रूप में मिलकर मांग की जाती है।
इस अवसर पर दल पंजाब के सीनियर उपाध्यक्ष हरमेश लाल, उपाध्यक्ष पंजाब प्रिंसीपल पंजाब भासटर ओर दल के जत्थेबंदक सचिव राजेश जौली ने कहा कि अध्यापकों की मांगो को अनदेखी कारण समूह अध्यापक वर्ग के मनो में भारी निराशा ओर रोष पाया जा रहा है। इस अवसर पर भजन सिंह, हरदेव सिंह, मनजिंदर सिंह, दविंदर वालिया, गुरमीत सिंह, मनजीत थिंद, रोशन लाल, जोगिंदर सिंह, प्रवीन कुमार, राजीव अग्रवाल आदि उपस्थित थे।