पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू से डरे नहीं, बल्कि सचेत रहने की जरूरत : सिविल सर्जन

स्वाइन फ्लू से डरे नहीं, बल्कि सचेत रहने की जरूरत : सिविल सर्जन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वास्थविभागकपूरथला की ओर से स्वाइन फ्लू के बचाव के लिए मुकम्मल प्रबंध किए गए है। यह जानकारी सिविल सर्जन कपूरथला डॉ. बलविंदर सिंह ने दी उन्होंने कहाकि इस भयानक बीमारी से बचाव के लिए जिला रैपिड रेस्पोंस टीम गठित की जा चुकी है।

इस मौके सिविल सर्जन डॉ. बलविंदर सिंह ने बताया कि स्वाइन फ्लू बीमारी से सचेत रहने के लिए आदेश दिए गए। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति विदेश से आया हो या सफर दौरान किसी स्वाइन फ्लू प्रभावित व्यक्ति के संपर्क में आया हो और 7 दिनों के अंदर-अंदर फ्लू का कोई लक्षण नजर आए तो नजदीक के सरकारी अस्पताल में जाकर अपनी जांच करवाए और घबराए नहीं।

स्वाइन फ्लू के लक्षणोंद के बारे में सिविल सर्जन ने कहा कि इस बीमारी के साथ बुखार होना, खांसी, गले में दर्द, सांस में तकलीफ, थकावट होनी, भूख लगनी, नाक से पानी बहना आदि शामिल है। उन्होंने कहा कि स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए खांसी करने या छींकने के वक्त अपने मुंह और नाक पर रूमाल रखे। आंख और मुंह को छूने के बाद अपने हाथ को साबुन के साथ अच्छी तरह से धोएं।

भीड़ वाली जगह से परहेज करंे। खांसी, जुकाम और बुखार के साथ पीड़ित व्यक्ति से कम से कम एक मीटर की दूरी रखें। शारीरिक तौर से चुस्त रहे, अधिक पानी पीए, विटामिन सी युक्त भोजन खाए।

सिविल सर्जन ने कहाकि संदिग्ध मरीज के साथ हाथ मिलाना, गले मिलना या किसी तरह के साथ संपर्क नहीं करना चाहिए और डाॅक्टरी जांच के बिना दवाई नहीं खानी चाहिए।