पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्री मणि महेश सेवा मंडल ने निकाली प्रभात फेरी

श्री मणि महेश सेवा मंडल ने निकाली प्रभात फेरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमणि महेशसेवा मंडल की ओर से श्री राधे श्याम सेवा मंडल के सहयोग से निकाली जा रही महाशिवरात्रि की 11वीं प्रभात फेरी के क्रम में 6वीं प्रभात फेरी का शुभारंभ विजय शर्मा एवं साथियों द्वारा भगवान शिव परिवार की पालकी के विराजमान करने के बाद प्रदीप जोशी द्वारा श्री गणेश वंदना के साथ की गई। जोकि माल रोड, श्री मणि महेश मंदिर से आरंभ होकर कचहरी चौक, फुव्वारा चौक से होते हुए बिल्ला महाजन के निवास स्थान पर पहुंची जिसका परिवार द्वारा पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। रास्ते में शिव भक्तों द्वारा पालकी को भोग एवं आरती गायन कर स्वागत किया। इस अवसर पर नीतू, अशोक अरोडा, विकास गुप्ता, अभिषेक, मोहित गुप्ता, मनमोहन सिंह राकेश ठाकुर, बेबी शर्मा, बबली धीर, मनीष आदि उपस्थित थे।

श्री मणि महेश सेवा मंडल द्वारा श्री राधे श्याम सेवा मंडल द्वारा निकाली प्रभातफेरी दौरान िशव भजनों का गुणगान करते हुए श्रद्धालूुगण। -भास्कर