नशा करने वाले सफल नहीं हो सकते : संदल
जिलाकेसभी सांझ केंद्रों सीपीआरसी क्षेत्र की समूह पंचायतों के सहयोग से जिला को नशा मुक्त करने के उद्देश्य से आम लोगों को जागृत करने के लिए जागरूक फ्लैक्सो के संबंध में कंम्यूनिटी पुलिस अधिकारी पुष्कर संदल द्वारा एक फ्लैक्स को रिलीज कर इस अभ्यान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर पुष्कर संदल जिला कम्यूनिटी पुलिस अधिकारी ने कहा कि नशा करने वाले जीवन में सफलताए प्राप्त नही करते। उन्होंने कहा कि परमपिता परमात्मा ने हमें यह अनमोल जीवन समाज देश की सेवा के लिए बख्शीश किया है। यदि जीवन के सही मूल्यों को समझा जाए तो जीवन में एक विशेष प्रकार का निरकार आता है और एक अद्भुत शक्ति की अनुभ्ूति होती है। जो जीवन को सुंदरता से भर देती है। और जो इस शक्ति की अनुभूति से अध्यात्मिक नशा प्राप्त होता है। उसका तो आनंद ही ओर होता है। और यह नशा जीवन को चार चांद लगाता है। इसलिए नौजवानों को अपनी पढ़ाई के साथ साथ देश समाज सेवा में आगे कर एक सच्चे आंनद की प्राप्ति करनी चाहिए कि नशों की दलदल में फंस कर अपने जीवन को बर्बाद करना चाहिए। इस अवसर पर डीएसपी सब डिवीजन महिंदर सिंह, डीएसपी स्पैशल ब्रांच सर्बजीत राय, सुखविंदर सिंह, सीपी आरसी के सचिव बीएन गुप्ता आदि उपस्थित थे।
कंम्यूनिटी पुलिस अधिकारी पुष्कर संदल द्वारा एक फलैक्स को रिलीज करते हुए।