ग्रीन वेलफेयर सोसायटी में पाठ
कपूरथला|ग्रीन एवेन्यूमें ग्रीन वेलफेयर सोसायटी की ओर से सरबत के भले के लिए दूसरा वार्षिक धार्मिक समारोह करवाया गया।
इसमें सबसे पहले सुबह 11 बजे श्री सुखमणि साहिब जी का पाठ किया गया। इसके बाद भाई इंद्रजीत सिंह गुरुद्वारा साहिब मार्कफेड चौक वालों के जत्थों ने गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया। इसके बाद गुरु का लंगर अटूट बरताया गया। मौके पर एडवोकेट पियुष मनचंदा, रोहित शर्मा, दर्शन शर्मा, एसपी मनचंदा, अमरजीत कौर, रतन कौर, रेणु बाला, विजय भारद्वाज, हरप्रीत घई, संजीव खन्ना, गौरव शर्मा, राहुल अरोड़ा, नवीन भारद्वाज, संदीप भंडारी, विजय शर्मा, रमेश मेहरा, राजू मेहरा आदि मौजूद थे।
ग्रीन एवेन्यू में करवाए गए श्री सुखमणि साहिब का पाठ करती महिलाएं। -भास्कर