- Hindi News
- सेवादारों ने लोहिया वाली सड़क पर मिट्टी डाल रास्ता किया चौड़ा
सेवादारों ने लोहिया वाली सड़क पर मिट्टी डाल रास्ता किया चौड़ा
वातावरणप्रेमीसंत बलबीर सिंह सीचेवाल के सेवादारों द्वारा पवित्र नगरी सुल्तानपुर लोधी को लोिहयां से आती सड़क के बर्मा पर मिट्टी डाल कर रास्ते को चौड़ा किया है। सड़क पर मिट्टी डालने की चार दिन चली कार सेवा दौरान बडी संख्या में ट्राली मिट्टी की डाली गई। निर्मल कुटिया सुल्तानपुर लोधी से सेवादार गुरविंदर सिंह बोपाराय ने बताया कि लोहिया से शहर अंदर दाखिल होती सड़क पर त्रिकोना मोड़ होने के कारण यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। लोगों की इस मुश्किल को ध्यान में रखते हुए संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने सेवादारों को आदेश दिए हैं कि इस सड़क के बर्मा पर पहल के आधार पर मिट्टी डाली जाए। उन्होंने बताया कि चार दिवसीय यह सेवा मुकम्मल हो गई है यहां लगभग पांच से अधिक मिट्टी की ट्रािलयां डाल कर इस सड़क को जहां चौड़ा किया है, वही मिट्टी पड़ने के साथ सड़क मजबूत हो गई है। उन्होंनेे कहा कि अप्रवासी पंजाबी संतोख सिंह ने सेवा में लगे ट्रैक्टरों के लिए डीजल का प्रबंध कर सेवा निभाई है। उन्होंने कहा कि इस सड़क पर फुल पौधे लगाकर इस खूबसूरती को और अधिक बढ़ाया जाएगा। सड़क चौड़ी होने से यहां से यातायात आसान हो जाएगी
वातावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल के सेवादारो द्वारा पवित्र नगरी सुल्तानपुर लोधी को लोहीया से आती सडक के बर्मा पर मिट्टी डाल कर रास्ते को चौडा करते हुए। -भास्कर