- Hindi News
- ‘डांस आन स्ट्रेंथ’, फ्यूजन डांस में विद्यार्थी छाए
‘डांस आन स्ट्रेंथ’, फ्यूजन डांस में विद्यार्थी छाए
बावालालवानीपब्लिक स्कूल के प्रागंण में स्मिृता बावा के नेतृत्व में विंटर क्लाइडोस्कोप बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बिग्रेडियर बाबू जोकि 38 इंफेंटरी ब्रिगेड कमांडर, मोहिनी बावा मैनेजिंग ट्रस्टी, संजीव बाबा ट्रस्टी, रेणू अरोड़ा मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे। सबसे पहले मुख्यातिथि ने ज्योति प्रज्जवलित करते हुए समागम का आगाज किया। इसके उपरांत बच्चों द्वारा समागम का आगाज शब्द गायन ‘सतगुरु नानक परगटियां, मिट्टी धूंध, चाचण होया’ से किया गया। समागम दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसमें ‘ए सांग आफ पीस’, ‘गतका’, ‘डांस आन स्ट्रेंथ’, फ्यूजन डांस, ग्लोबल पीस एंड युिनटी, डांस आन हील दा वर्ल्ड, गायन एवम नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस विशेष अवसर पर सीनियर छात्रों की ओर से बाल मजदूरी पर आधािरत एक लघु नाटक भी प्रस्तुत किया गया। समागम दौरान मुख्यातिथि ने छात्रों द्वारा दिखाए गए उत्साह की प्रशंसा की और उनको ऐसी समाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चे ही हमारे देश का भविष्य है। इस अवसर पर स्मिृता बावा ने सभी का धन्यवाद किया।