- Hindi News
- नवाब जस्सा सिंह आहूलवालिया सरकारी काॅलेज में नॉलेज क्लासेज शुरू
नवाब जस्सा सिंह आहूलवालिया सरकारी काॅलेज में नॉलेज क्लासेज शुरू
नवाबजस्सासिंह आहूलवालिया सरकारी काॅलेज में बच्चों का ज्ञान बढ़ाने के लिए एक मुकाबले की शुरूआत की गई, जिसके अंतगर्त स्टूडेंट्स के लिए ऐसी क्लासें लगाई जाएंगी जिसमें उनके बौधिक विकास पर जोर दिया जाएगा।
इन क्लासों को शरू करते हुए प्रिंसीपल मीना मल्होत्रा ने कहा कि मुकाबले के युग में विद्यार्थियों को सफल होने के लिए अपने आप को अधिक से अधिक ज्ञान के साथ लैस करना चाहिए। इस समारोह में एडवोकेट वरुण साहनी मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे उन्होंने विद्यार्थियो को संबोधित करते हुए उनको सफलता के लिए बहुत मेहनत करने और ज्ञान की गहराई में जाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रो. गुरचरन कौर बत्तरा, प्रो. प्रेम लत्ता मित्तल, प्रो. सुखपाल सिंह थिंद, प्रो. चंदर कांता ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रो.सतविंदर कौर, प्रो. अनीता सागर, प्रो.जेपी सिंह, प्रो. शंभू नाथ शास्त्री, प्रो. हरविंदर कौर आदि उपस्थित थे।
नवाब जस्सा सिंह आहूलवालिया सरकारी काॅलेज में समारोह को संबोधित करते एडवोकेट वरुण साहनी। ( नीचे) उपस्थित विद्यार्थी और टीचर्स। -भास्कर