पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बसपा (अ) ने किया रोष प्रदर्शन

बसपा (अ) ने किया रोष प्रदर्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसपा(अ)पार्टी की ओर से शुरू किए रोष प्रदर्शन की लड़ी के तहत गांव कोकलपुर में रोष प्रदर्शन किया गया। इस मौके भारी संख्या में बसपा (अ) वर्कर लोग उपस्थित हुए। इस रोष प्रदर्शन कौर को संबोधित करते हुए मनोज कुमार नाहर ने कहा कि जो पार्टी की ओर से चार नुकाती कार्यक्रम किए गए है उसको पूरी तरह सफल बनाने के लिए इस मिशन को घर-घर पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब की अकाली भाजपा सरकार ने चारों तरफ मंहगाई करके आम गरीब वर्ग की कमर तोड़ कर रख दी है। वाल्मीकि आश्रम अमृतसर की 600 एकड़ जमीन को वाल्मीकि समाज के हवाले करवाने, शहीद बाबा जीवन सिंह जी के जन्म दिवस शहीदी दिवस की छुट्टी करवाने, नौजवानों को रोजगार मुहैया करवाने, बढ़ापा पेंशन 2000 रुपए करवाने के लिए सरकार से मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि उक्त रोष प्रदर्शन पांच स्थानों, सुल्तानपुर लोधी, नकोदर, नौशहर पनूआ, अमृतसर में रोष प्रदर्शन किया गया। जो लगातार लोगों के साथ सरकार को जगाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर महिन्द्र सिंह, करनैल सिंह, तरसेम सिंह, हनी सहोता, जगदीश, जसविन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।

बसपा (अ) पार्टी की ओर से शुरू किए रोष प्रदर्शन की लड़ी तहत कपूरथला के गांव कोकलपुर में रोष प्रदर्शन करते हुए।