वेलेंटाइन-डे पर विरोध करेंगे : बजरंग दल
कपूरथला | बजरंगदल ने वैलेंटाइन-डे मनाने का विरोध किया है। दल ने प्रेसनोट जारी कर युवाओं को इससे दूर रहने की चेतावनी दी है। इस संबंध में बजरंग दल की बैठक में गोवंशरक्षण सवर्धन परिषद के पंजाब अध्यक्ष संजीव बजाज, विश्व हिन्दू परिषद जिला संरक्षक रविंदर अरोड़ा,विशव हिन्दू परिषद के जिला प्रधान प्रदीप जैन, जिला मंत्री ओम प्रकाश कटारिया, जिला मंत्री राजेश गुप्ता, धीरज बजाज,बजरंग दल के,जिला प्रधान चंदर मोहन भोला,ज़िला प्रेस सचिव अश्वनी कुमार गुप्ता,जिला इंचार्ज चेतन सूरी,बजरंग दल के गौ सुरक्षा प्रमुख विजय गरोवर,वरिष्ट नेता हरदीप पंडित बावा,जिला उप प्रधान राजेश वर्मा,नगर प्रधान जीवन वालिया आदि मौजूद थे।