- Hindi News
- कन्या भ्रूण हत्या एक्ट सख्ती के साथ लागू किया जाएगा
कन्या भ्रूण हत्या एक्ट सख्ती के साथ लागू किया जाएगा
कपूरथला |स्वस्थ विभागद्वारा सिविल सर्जन डाॅ. धर्मपाल के निर्देशों अनुसार जिला परिवार भलाई अधिकारी डॉ. केवल राम की अगुवाई में कपूरथला शहर में चल रहे विभिन्न स्कैनिंग सेंटर जैसे कि निर्मला मिशन, जी सकैन, राज 3-डी स्कैन सेंटरो की इंस्पैक्शन की गई जिनमें दो स्कैिनंग सेंटर निर्मला मिशन ओर जी स्कैन का रिकार्ड पीएनडीटी एक्ट 1994 अनुसार सही ना होने कारण कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। सिविल सर्जन ने कहा कि जिले में कन्या भ्रूण एक्ट 1994 को सख्ती के साथ लागू किया जाएगा ओर किसी को भी कानून की उल्लघंना करने की इजाजत नही दी जाएगी। इंस्पेक्शन टीम में जिला परिवार भलाई अधिकारी डा केवल राम, डाॅ. सुदेश महिमी, डिप्टी मास मीडिया अधिकारी परमजीत कौर उपस्थित थे।