पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घडि़यों के शोरूम में आग, सामान जल कर राख

घडि़यों के शोरूम में आग, सामान जल कर राख

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सत्यनारायणबाजार में स्थित घडियों की दुकान न्यू गोल्डन वाच कंपनी में शनिवार की रात आई तेज हवा के दौरान आग लग गई। जिस कारण पूरा शो रूम जल कर राख हो गया। दुकान मालिक जावेद मोहम्मद आरिफ ने बताया कि वह दुकान में स्पेयर रिपेयर नई घड़ियों मोबाइलों का इस दुकान में कारोबारी करते है। शनिवार को शो रूम बंद कर चले गए। 10.30 बजे उन्हें सूचना मिली कि शो रूम में आग लग गई है। फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया तब तक करीब 5 लाख की क्षति हो चुकी है। उन्होंने पंजाब सरकार से सहायता देने को कहा है।

सत्य नारायण बाजार में स्थित घडियो की दुकान न्यू गोल्डन वांच कंपनी में जल कर राख हुआ सामान। -भास्कर