पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूरा दिन शहर को घेरे रखा पुलिस ने, नहीं पहुंचा कोई प्रदर्शनकारी

पूरा दिन शहर को घेरे रखा पुलिस ने, नहीं पहुंचा कोई प्रदर्शनकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकसंगठनकी ओर से धरना प्रदर्शन की धमकी के चलते कपूरथला की पुलिस पीएपी पुलिस की सहायता से पूरा दिन शहर के मुख्य चौकों और सार्वजनिक स्थानों पर खड़ी रही, परंतु देर शाम तक भी कोई संगठन धरना प्रदर्शन करने नहीं पहुंचा। इस कारण पुुलिस ने चैन की सांस ली।

बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक संगठन भारी सदस्यों के साथ धार्मिक मामले को लेकर धरना प्रदर्शन करने कपूरथला शहर में प्रवेश करने वाला है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी कपूरथला धनप्रीत कौर ने जिला पुलिस के साथ पीएपी की सहायता ली पुलिस शहर के जालंधर मार्ग, अमृतसर रोड, कांजली रोड, करतारपुर रोड, सुल्तानपुर लोधी रोड, गरारी चौक, शहीद भगत सिंह चौक, माल रोड, डीसी चौक शहर के मुख्य सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस जवान तैनात थे, परंतु देर शाम तक भी कोई भी संगठन धरना प्रदर्शन करने नहीं पहुंचा जिस कारण पुलिस ने चैन की सांस ली।

ज्ञात हो कि गत सप्ताह भी एक संगठन ने जिला पुलिस को धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी। तब पुलिस के 6 जिलों के करीब 1700 जवान कपूरथला पुुलिस की सहायता करने पहुंचे थे, परंतु पूरा दिन बीत जाने के बावजूद भी कोई धरना प्रदर्शनकारी नहीं पहुंचा। तब पुलिस की पूरे शहर में चर्चा हुई थी। लोगों का कहना है कि पुलिस का कार्य अमन चैन बहाल करना है, परंतु जिस प्रकार पिछले सप्ताह भी शहर में पुलिस सैकड़ों की संख्या में खड़ी रही उल्टा लोगों के मन में भय उत्पन्न हो जाता है कि कहीं कोई गड़बड़ी तो नहीं होने वाली जिस कारण लोग जरूरी कार्यो के अलावा शहर में भी नहीं निकलते हंै।

जालंधर रोड पर पुिलस द्वारा लगाए नाके में तलाशी लेते हुए पुिलस कर्मचारी।

जालंधर रोड पर पुिलस द्वारा लगाए नाके दौरान खड़े पुिलस कर्मचारी।