अनजान वाहन की चपेट में कर एक की मौत
जालंधरअमृतसरमुख्य मार्ग पर थाना सुभानपुर पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में कर व्यक्ति की मौत हो गई।
थाना सुभानपुर के पुलिस जांच अधिकारी मनजीत सिंह ने बताया कि उन्हें शाम 6 बजे के करीब सूचना मिली की पेट्रोल पंप के समीप एक व्यक्ति जख्मी अवस्था में पड़ा है। उन्होंने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जख्मी व्यक्ति को उठाया तथा उपचार लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां पर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर प्रेमपाल ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने शव को पहचान के लिए आस-पास के क्षेत्र के गांवों की सूचना भेजी, परंतु मृतक की पहचान नहीं हो सकी। मृतक ने बिस्कुटी रंग की कमीज चैकदार धोती पहन रखी है मोना है। मृतक के शव को पहचान के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला के शव गृह में आगामी 72 घंटो के लिए रखवा दिया गया है।