- Hindi News
- 23 24 को शराब अंडे की दुकानें बंद रहेंगी
23 24 को शराब अंडे की दुकानें बंद रहेंगी
कपूरथला | जिलामैजिस्ट्रेट दलजीत सिंह मांगट ने धारा 144 के अधीन 23 और 24 सितंबर 2014 को ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री डल्ला साहिब, गुरुद्वारा श्री बाऊली साहिब तहसील सुल्तानपुर लोधी के आसपास के क्षेत्रों में मीट, अंडों और शराब की सभी दुकानों, रेहड़ियों और बुचड़खाने बंद रखने के आदेश जारी किया है। इस दिन ढाबों पर मीट, अंड्डे बनाने पर पाबंदी लगाई है।