पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वोटर सूचियों की विशेष संशोधन का प्रोग्राम जारी

वोटर सूचियों की विशेष संशोधन का प्रोग्राम जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला | डिप्टीकमिश्नर कम जिला चुनाव अधिकारी कपूरथला दलजीत सिंह मांगट ने बताया कि भारतीय चुनाव आयोग के आदेशो अनुसार योगता 1 जनवरी 2015 के आधार पर वोटर सूचियों की विशेष सरसरी संशोधन का प्रोग्राम जारी हो चुका है। डीसी ने कहा कि वोटर सूचियों की प्रथामिक प्रकाशन 15 अक्तूबर 2014 को की जाएगी और 15 अक्तूबर 2014 से 10 नवंबर 2014 तक दावे और एतराज दाखिले किए जाएगे। जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि 17 अक्तूबर से 30 अक्तूबर को ग्राम सभा और रेजीडेंट वैलफेयर एसोसिएशन की बैठको में वोटर सूची के संबंधित भाग को पढ़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि राजनीतिक पार्टियों के बूथ स्तरीय एंजेटों के साथ दावे और एतराज के फार्म प्राप्त करने के लिए विशेष मुहिम 19 अक्तूबर और 2 नवतंबर को चलाई जाएगी। इस तरह दावे और एतराजो का निपटारा 20 नवंबर 2014 तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 20 दिसंबर 2014 तक डाटाबेस अपडैट करना, फोटोग्रार्फज मर्ज करना, कंट्रोल टेबल अपडेट करना और अनूपूरक सूचियों की तैयारी पर छपाई की जाएगी।