पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसान प्रशिक्षण कैंप 25 को

किसान प्रशिक्षण कैंप 25 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला | कपूरथलाके किसानों को फसलो की बीजाई संबंधी तकनीकी जानकारी मुहैया करवाने के लिए खेतीबाड़ी विभाग कपूरथला द्वारा आत्मा के सहयोग के साथ किसान प्रशिक्षण कैंप 25 सितंबर को सुबह 10 बजे पालकी पैलेस नजदीक मार्कफैड चौक कपूरथला में लगाया जा रहा है। खेतीबाडी अधिकारी डॉ. मनोहर सिंह ने बताया कि जिला योजना कमेटी के चेयरमैन सर्बजीत सिंह मक्कड़ इस कैंप में बतौर मुख्यातिथि के रूप में शामिल होकर कैंप का उदघाटन करेंगेे और डिप्टी कमिशनर कपूरथला दलजीत सिंह मांगट करंेगे। खेतीबाड़ी विभाग पंजाब निर्देशक डॉ. निरंकार सिंह कैंप में आए हुए किसानों को संबोधित करंेगे। इस कैंप में आत्मा स्कीम अधीन विशेष प्रर्दशनी लगाई जाएगी। और किसानों को सुधरे बीज का उपलब्ध करवाए जाएगे। इस मौके डॉ. मनोहर सिंह ने जिले के किसानों को अपील की कि वह बड़ी संख्या में इस जिला स्तरीय किसान प्रशिक्षण कैंप में शामिल होकर फसलो संबंधी नवीन तकनीकी ज्ञान हासिल करे।