- Hindi News
- देवरानी बोली जेठानी तंग करती है, सास भी उसका साथ देती है
देवरानी बोली-जेठानी तंग करती है, सास भी उसका साथ देती है
खलवाड़ागेटकी रहने वाले अंगहीन दंपत्ति ने घरवालों पर मारपीट का आराेप लगाया है। कुलवंत कौर प|ी विपन कुमार ने एसएसपी कपूरथला से इंसाफ की गुहार लगाई है। कुलवंत ने बताया कि उसकी जेठानी सुनीता रानी झगड़ालू है और उन्हें परेशान करती है। सास भी उसी का साथ देती है।
कुलवंत ने बताया कि वह और उसके पति विपन दोनों अंगहीन हैं। किसी तहर गुजारा चलाते हैं। उनके दो बच्चे भी हैं। कुलवंत ने बताया कि विपन के भाई बलविंदर कुमार ने विदेश जाने के लिए उनेसे पैसे लिए थे। अब बलविंदर कुमार विदेश में रहता है। कुलवंत ने कहा कि वह जब भी जेठानी से पैसे वापस मांगते हैं तो वह घर से निकालने की धमकी देती है। इसके अलावा पुलिस में उनके खिलाफ झूठी शिकायतें दर्ज कर उन्हें परेशान करती रहती है।
कुलवंत ने आरोप लगाया कि इस साजिश में उसकी सास नंजो भी जेठानी के साथ मिली हुई है। 3 महीने पहले मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी थी लेकिन पुलिस ने एक्शन नही लिया। कुलवंत ने आरोप लगाया कि एएसआई अशोक कुमार ढंडा जो कि गांव पलाही में रहता है वो भी सुनीता के तरफ आता है तथा उन्हें बारबार तंग परेशान करता है।
कुलविंदर कौर ने बताया कि उसके ससुराली एंटी क्राइम ब्यूरो का प्रधान बताकर एक युवक को भी लाए थे। उस युवक ने उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकियां दी। उसका ससुराल पक्ष मिलकर हम अंगहीन दपंत्ति को घर से निकालना चाहता है।
कुलविंदर कौर ने बताया कि इस संबंधी उसने पहले 31 मार्च 2014 को पुलिस में शिकायत दी थी परंतु उक्त पुलिस कर्मचारी के संलिप्त होने के कारण मामला आगे नहीं बढ़ सका। इसके बाद उन्होंने 17 जुलाई 2014 को भी एसएसपी कपूरथला को शिकायत की है परंतु अभी तक इस मामले संबंधी किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है कि उक्त मामले की गहनता से जांच करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
इस संबंध में बात करने पर जेठानी सुनीता रानी ने कुलविंदर के आरोपों को गलत करार देते हुए कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। हमने केवल विपन द्वारा फिनाइल का काम घर में करने पर एतराज जताया था जो उसने बंद कर दिया। अब हमारी उनसे कोई बात नहीं है। विपन कुलविंदर हैंडीकेप्ड होने का सहारा लेकर हमें तंग परेशान कर रहे हैं।
कुलवंत ने बताया कि उधार दिए पैसे वापस मांगने पर जेठानी धमकाती है।