पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मॉडल टाउन सिटी हाल के सामने बने भगत सिंह चौक

मॉडल टाउन सिटी हाल के सामने बने भगत सिंह चौक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहीद-ए-आजमभगत सिंह के जन्म दिवस पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह यूथ क्लब की ओर से शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित की गईं। क्लब के प्रधान रिंकू कालिया और सोनू पंडित ने कहा कि राज्य के लिए आज सबसे बड़ी चिंता का विषय नशा है। इस नशे के जाल में फंस कर युवा वर्ग अपनी कीमती जानो गवां रहा है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इस भयानक बीमारी से देश को आजाद नहीं करवाया गया तो देश खोखला हो जाएगा।

उन्होंने शहीद भगत सिंह के दर्शाए मार्ग सपनों को साकार करने के लिए युवा वर्ग को आहवान किया। इस अवसर पर क्लब की ओर से माॅडल टाउन सिटी हाल के सामने शहीद भगत सिंह की याद में चौंक बनाए जाने की मांग की। इस अवसर पर क्लब के सदस्य दीपक, लक्की, विशाल राजपूत, विक्की, नवीन कौडा, हैप्पी, सूरज, शिव सागर, नवीन, रमन, गग्गी, राहुल, जोशी आदि उपस्थित थे।

शहीद-ए-आजम भगत सिंह यूथ क्लब के सदस्य शहीद-ए-आजम भगत सिंह का जन्म दिवस मनाते हुए। उन्होंने भगत सिंह को समर्पित चौक बनाने की मांग की।