बाइक फिसली, 65 साल का व्यक्ति जख्मी
सुल्तानपुरलोधी के गांव हैदराबाद के रहने वाले 65 वर्षीय बजुर्ग कश्मीर सिंह वाहन को बचाने की कोशिश में अपनी बाइक से संतुलन खो बैठा। इस कारण बाइक फिसल कर पलट गई और बजुर्ग बुरी तरह जख्मी हो गया।
डायल 108 एंबुलेंस के पायलट सुखचैन सिंह और ईएमटी गुरमिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि गांव जट्टां की सराए के पास एक बजुर्ग सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा है। वह तुरंत मौके पर पहुंचे घायल को सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल पहुंचाया परंतु डाक्टर ने उसकी दशा चिंताजनक बताई और कपूरथला के सिविल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। कपूरथला के सिविल अस्पताल के ईएमओ ड्यूटी डाक्टर प्रेमपाल ने बताया कि बजुर्ग के सिर मुंह में गंभीर चोटें आई है। इस कारण उसकी दशा चिंताजनक है।