पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेक्रेड हार्ट स्कूल में ग्रीन डे दिवस मनाया

सेक्रेड हार्ट स्कूल में ग्रीन डे दिवस मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला | सैक्रेडहार्ट पब्लिक स्कूल में ग्रीन डे मनाया गया। सभी बच्चो और टीचर्स ग्रीन रंग की पोशाक में नजर आए। टीचरों ने बच्चों को ग्रीन डे का महत्व बताया और कहा कि पेड़ पौधो का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर वातावरण को शुद्ध करना चाहिए, ताकि हम प्राकृतिक के रंगों को निहार सके। इसी के साथ स्कूल में अध्यापकों द्वारा फन टाईम एक्टीविटी का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों द्वारा अपने-अपने टिफिन में विभिन्न प्रकार के फल लाए गए। इस अवसर पर प्रिंसीपल आशु खुराना ने बच्चों को जीवन में वातावरण के महत्वपूर्ण गुणो के बारे में विस्तारपूर्वक रोशनी डाली फलो के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर स्कूल के समूह स्टाफ सदस्य आदि उपस्थित थे।