- Hindi News
- आज एनजीटी में पक्ष रखेगा लोकल बाॅडीज डिपार्टमेंट
आज एनजीटी में पक्ष रखेगा लोकल बाॅडीज डिपार्टमेंट
तीनसालसे लटक रहे सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट पर कर्मचारियों के दबाव में लोकल बाॅडीज डिपार्टमेंट लगातार नरम पड़ रहा है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की सख्ती के चलते ही सही, संभव है कि निगम ये प्रोजेक्ट लागू कर दे। सोमवार को दिल्ली में ट्रिब्यूनल सुनवाई करेगा। लोकल बाॅडीज सेक्रेटरी अशोक गुप्ता को प्रोजेक्ट की स्टेटस रिपोर्ट के लिए बुलाया गया है। निगम कमिश्नर एमएस छतवाल नहीं जाएंगे, क्योंकि निगम में एफएंडसीसी की बैठक है। गौरव जैन ने नकोदर में सड़कों पर फेंके जा रहे कूड़े का मसला रखा था, लेकिन लोकल बाॅडीज डिपार्टमेंट ने कहा कि जालंधर निगम के एरिया के साथ नकोदर जैसी सभी काउंसिलों, होशियारपुर कपूरथला, बंगा में प्रोजेक्ट लागू होना है। जालंधर नगर निगम इसमें सबसे बड़ा है। इसलिए गौरव जैन ने ट्रिब्यूनल में जालंधर में लगे गंदगी के ढेरों के फोटोग्राफ भी सुनवाई में रखे थे। साथ में वीडियोग्राफी करके ट्रिब्यूनल को दी थी। दो दर्जन से ज्यादा तारीखें केस की पड़ चुकी हैं।