- Hindi News
- महिला ने ससुरालियों पर लगाया बेटे के हिस्से की जायदाद बेचने का आरोप
महिला ने ससुरालियों पर लगाया बेटे के हिस्से की जायदाद बेचने का आरोप
गोपीपुरकीरहने वाली राजविंदर कौर ने अपने पहले ससुराल पक्ष पर उसके बेटे के हिस्से की जायदाद धोखे से बेचने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी कपूरथला को दी गई शिकायत में बताया कि उसके पहले पति जो गांव नवां ठट्टा के रहने वाले थे कि 2009 में मौत हो गई थी।
उनके 2 साल का बेटा था। घरेलू फैसले के मुताबिक उसने दूसरी शादी कर ली। उन्होंने आरोप लगाया कि सास प्यार कौर ने अपने रिश्तेदारों, जसविंदर कौर, दविंदर सिंह दारा, निर्मल सिंह, जसवीर कौर उनके दो लड़के, बख्शीश सिंह उसकी प|ी दो लड़कियों के साथ मिलकर पहले पति के कमरे का सामान और झूठी वसीयत बनाकर बेटे के हिस्से की जमीन बेच दी।