- Hindi News
- इंफार्मेशन प्वाइंट 10 वर्षों से योगदान दे रहा है बच्चों को
इंफार्मेशन प्वाइंट 10 वर्षों से योगदान दे रहा है बच्चों को
िवज्ञापन प्लस
कपूरथला| कैल-सीपंजाब इंफार्मेशन जोकि पंजाब सरकार से मौजूदशूदा कंप्यूटर कोर्स बच्चों को मुहैया करवाता है। इसने अपनी एक नई ब्रांच कपूरथला में इंफार्मेशन प्वाइंट माॅडल टाऊन में खोल दिया है।
इस मौके पर इंफार्मेशन प्वाइंट के मैनेजिंग निर्देशक जरनैल सिंह मुलतानी ने कहा कि इंर्फोमेशन प्वाइंट पिछले 10 वर्षो से शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के सुनहरेे भविष्य के लिए अपना योगदान डाल रहा है। ओर कैल-सी की फ्रांचईस मिलना हमारे लिए बड़े ही सम्मान की बात है, क्योकि जिन बच्चों को सरकारी नौकरी के लिए कंप्यूटर कोर्सो की जरूरत होती है वह हमारे कोर्स कैल-सी में उपलब्ध है।
उन्होंने कहा कि कैल-सी पंजाब सरकार द्वारा मौजूदशूदा कोर्स मुहैया करवाता है और कैल-सी द्वारा किए गए सभी कोर्स सरकारी और प्राइवेट नौकरियों के लिए योग्य माने जाते है। इस अवसर पर इंर्फोमेशन प्वाइंट गरीब बच्चों के लिए वजीफा भी मुहैया करते हैं और इंफार्मेशन प्वाइंट में जरूरतमंद विद्यार्थियों को बिल्कुल फ्री शिक्षा भी दी जाती है। इस अवसर पर मैनेजर रजिंदर सिंह, राहुल संगर आदि उपस्थित थे।