पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेरोजगारी से कई सामाजिक बुराइयां जन्म ले रही हैं युवाओं में

बेरोजगारी से कई सामाजिक बुराइयां जन्म ले रही हैं युवाओं में

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला | बीजीटीदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा बलकार सिंह ने कहा कि समय की सरकारों ने रोजगार के मौके पैदा नहीं किए। नौजवानों में बेरोजगारी की समस्या कारण कई समाजिक बुराइयां जन्म ले रही है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा प्राप्त कर के भी नौजवानों को उनकी काबलियत अनुसार रोजगार नहीं मिल रहा जिस कारण नौजवानों में असंतुष्टि की भावना पैदा होती है। उन्होंने कहा कि समय विभिन्न पार्टियों वोटरों के साथ बड़े बड़े वायदे करती है पर जीत जाने पर कुर्सी पर बैठने के बाद सभी किए वायदे भूल जाती है। उन्होंने कहा कि पंजाब में नौजवानों में बढ़ रहा नशों का रुझान गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा नशे के व्यापािरयों के विरुद्ध सख्त कानूनी शिकंजा कसने के साथ इस बुराई का खात्मा किया जा सकता है।