- Hindi News
- शेरे पंजाब स्पोर्ट्स एंड वेलफेयर क्लब की ओर से कबड्डी गोल्ड कप 16 को
शेरे पंजाब स्पोर्ट्स एंड वेलफेयर क्लब की ओर से कबड्डी गोल्ड कप 16 को
कपूरथला | शेरेपंजाब स्पोर्ट्स एंड वेल्फेयर क्लब गांव गिल की ओर से बाबा शहीद गंज गोल्ड कबड्डी कप 16 फरवरी को करवाया जा रहा हैं। कबड्डी कप दौरान नॉर्थ इंडिया फेडरेशन की 8 प्रसिद्ध कबड्डी क्लबों के बीच मुकाबले करवाए जाएंगे। जिसमें विजेता टीम को पहला इनाम 1 लाख और कप जबकि दूसरा इनाम 75 हजार रूपए दिए और ट्राफी के सम्मािनत किया जाएगा। खेल मेले के दौरान कबड्डी मैचों की कमेंटरी मक्खन अली, रुपिन्दर जलाल, जीऐस कल्हेर, राजन कल्याण आदि करेंगे। इस अवसर पर लछकर सिंह यूएसए वाइस चेयरमैन, जसपाल सिंह घूमन, गुरविन्दर मानी आस्टेलिया, सरबजोत सिंह ढिल्लों अस्टेलिया, सेवा सिंह गिल यूके, साबी कुलार, बलवीर बीरा यूएसए, सुखवीर शीरा यूएसए, सरवन सिंह गिल यूके, गुरदावर सिंह गिल यूके, सुरजन सिंह गिल यूके, लखवीर सिंह गिल यूके, सुखदेव गिल इटली, जगमोहन सिंह चीमा अस्टेलिया, जसविन्दर सिंह ऑस्ट्रेलिया, मलकील सिंह अास्टेलिया, शिंगारा हैरी बिल्ला, हरनेक सिंह खुसरोपुर अन्य सदस्य अपना विशेष योगदान देंगे।