पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्षमा अच्छा विकल्प है, क्योकि यह सुरक्षा देता है : साध्वी सुखबीर भारती

क्षमा अच्छा विकल्प है, क्योकि यह सुरक्षा देता है : साध्वी सुखबीर भारती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिव्यज्योतिजाग्रति संस्थान शेखूपुरा में धार्मिक समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुखबीर भारती ने अपने प्रवचनों के माध्यम से संगत को निहाल किया। साध्वी ने कहा कि प्रतिदिन हम अपने जीवन में किसी किसी प्रकार के कड़वे अनुभव से गुजरते हंै। चाहे वह छोटा हो या बड़ा उससे निपटने के लिए हमारे पास है विकल्प होते ही है। प्रतिरोध या क्षमा। इस विकल्पों में से कौन सा अच्छा है, हम क्षमा चुने या प्रतिरोध यह आप पर निर्भर करता है। क्षमा एक अच्छा विकल्प है, क्योकि यह सुरक्षा देता है बर्बादी से बचाता है समस्या का तुरंत हल प्रदान करता है। जबकि प्रतिरोध या बदले की भावना मामले को बढ़ाता है और बद से बदतर बना देती है। बदला समय नष्ट करता है। तो क्षमा समय बचाती है। बदले की भावना से कोई सकारात्मक परिणाम की आशा नहीं होती दूसरे के विरुद्ध विचार हमेशा निम्र स्तर तक गिरा देते है, जबकि भलाई का विचार हमें ऊपर उठाता है। कुछ लोग तर्क देते है कि क्षमा हमेशा कारगर नहीं होती हमको जैसा को तैसा वाली नीति अपनानी चाहिए। लेकिन व्यावहारिक तौर पर आकलन करके देखा जाए तो पता चलता है कि यह नीति वास्तविक हल नहीं है। इससे समस्या का हल नहीं होता और ही अंत होता है। अपितु यह प्रतिक्रिया समस्या की बढ़ती ही है, जबकि क्षमाशीलता की नीति दूसरों को हमारे विरुद्ध नकारात्मक कदम नहीं उठाने देती। याद रखें भूल करना एक मानवीय स्वभाव है। हर कोई कभी कभी भूल करता है, लेकिन ऐसी स्थिती में प्रतिशोध का मतलब है। भूल पर भूल करते जाना और क्षमा का अर्थ है भूल की सुधारने का अवसर देना। क्षमा अवांछनीय परिस्थिति का अंत है और प्रतिशोध उस परिस्थिति अनन्त विस्तार प्रतिशोध लेना एक साधारण स्वभाव है, तो क्षमा करता दिव्यता है इसलिए क्षमा की अपनाएं प्रतिशोध को नहीं। इस अवसर पर साध्वी त्रिनैना भारती, साध्वी रवनीत भारती ने भजनों का गायन किया और भक्तगणों का मंत्रमुग्ध किया।

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान शेखूपुरा में आयोजित धार्मिक समारोह के दौरान प्रवचन करतीं हुईं साध्वी सुखबीर भारती।