- Hindi News
- सरकारी स्कूल पसीएवाल में भ्रूण हत्या के खिलाफ लोगों को किया जागरूक
सरकारी स्कूल पसीएवाल में भ्रूण हत्या के खिलाफ लोगों को किया जागरूक
नेहरूयुवा केंद्र कपूरथला के जिला कोआर्डीनेटर अमरजीत सिंह पुरेवाल की अध्यक्षता में कलस्टर क्लब शहीद बलबीर सिंह सोढी यूथ मेमोरियल क्लब पसीएवाल के सहयोग के साथ सरकारी स्कूल पसीएवाल में भ्रूण हत्या खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए कन्या भ्रूण हत्या रोकने का संदेश दिया नाटक ना मारी ना मारी अमडीए जो समाज सुधारक नाटक मंडली द्वारा सफलतापूर्वक खेला गया।
इस मौके क्लब अध्यक्ष तरनजीत सिंह ने भ्रूण हत्या संबंधी अपने विचार पेश करते हुए कहा कि समाज में लड़कियों और लड़कियों को सही अनुपात में होना अति जरूरी है। स्कूल इंचार्ज पमनजीत कौर की ओर से स्कूल में नाटक मंचन करने के लिए समूह टीम का धन्यवाद किया गया।
इस मौके पर नाटक में बढ़िया कार्य करने वाले कलाकारों को नकद राशि देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर सरपंच गुरप्रीत कौर, रणजीत सिंह, इंद्रपाल सिंह, हरप्रीत सिंह, अमजेर सिंह, कुलदीप कौर, बलविंदर कौर, दविंदर सिंह, बलवंत कौर, मलविंदर कौर, निर्मल कौर अमनजोत सिंह, फलप्रीत सिंह अमजेर सिंह आदि उपस्थित थे।