- Hindi News
- सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कांजली में िवश्व एड्स दिवस मनाया
सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कांजली में िवश्व एड्स दिवस मनाया
कपूरथला|सरकारी सीनियरसेकेंडरी स्कूल कांजली में विश्व एड्स दिवस पर प्रिंसीपल मनजीत कौर की अध्यक्षता में मनाया गया।
इस मौके पर विद्यार्थियों में भाषण मुकाबले तथा स्लोगन लिखने के मुकाबले करवाए गए। मुकाबलों के बाद गांव कांजली में जागरूकता रैली भी निकाली गई।
इस रैली का उद्देश्य एड्स के लक्षणों और बचाव के प्रति आम लोगों को सचेत करना था। प्रिसीपल मनजीत कौर की तरफ से विद्यार्थियों को नशों से बचने और अच्छे आचरण के पालन के लिए प्रेरणा दी गई। इस अवसर पर स्कूल के स्टाफ ने रैली को सफल बनाने में अपना पूरा योगदान दिया।