पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी समारोह का बायकॉट करेगी सहकारी सभा कर्मचारी यूनियन

सरकारी समारोह का बायकॉट करेगी सहकारी सभा कर्मचारी यूनियन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमेंहोने वाली सभी सहकारी समारोह का सहकारी सभा कर्मचारी यूनियन बायकॉट करने का फैसला किया है। यह जानकारी देते हुए सहकारी सभा कर्मचारी यूनियन के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह खालसा और उपाध्यक्ष गुरमेल सिंह खैडा ने बताया कि स्टेट बॉडी की बैठक में फैसला किया गया है कि सहकारी सभा के कर्मचारियों द्वारा किए जाने वाले रोष पर विभाग द्वारा मांगी जा रही कोई भी रिपोर्ट नहीं देेंगे।

इसलिए विभाग द्वारा जिले में किए जाने वाले मार्कफैड, इफ्को, करिफको और अन्य सहकारी संस्थाओं द्वारा किए जाने वाले समारोह में शिरकत नहीं करेंगे। बल्कि समारोह का मुकम्मल बायकाॅट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक कर्मचारियों की मांगों के संबंध में कोई ठोस ऐलान नहीं किया जाता तब तक बायकाॅट जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि यह आदेश जिले की 100 के करीब सभाओं में लागू किया जाएगा। इस मौके पर अश्वनी खजानची, सलविंदर सिंह, जसवंत सिंह, मलकीत सिंह, बलविंदर सिंह और गुरजीत सिंह आदि मौजूद थे।